Tuesday, April 7, 2026
27.3 C
Bhopal

धमतरी में कार के धक्के से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

बाइक व कार में भिड़ंत होने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। वहीं कार चालक को मामूली चोटें आई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। नगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को देर शाम ग्राम फरसियां निवासी पन्नालाल सिन्हा अपने कार क्रमांक सीजी 04 जेडएल 5500 से धमतरी से नगरी की ओर लौट रहा था, तभी नगरी-दलदली स्टेट हाईवे पर एक बाइक के साथ दोनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

कार और बाइक के उड़े परखचे

दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। जबकि बाइक पर सवार उमेश कुमार साहू, लोकेश कुमार साहू और अभय अग्रवानी को गंभीर चोटे आई है। तीनों घायलों को लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उमेश कुमार साहू और लोकेश कुमार साहू की मौत हो गई। जबकि अभय अग्रवानी को पैर में चोट आई है। पुलिस की मानें तो कार चालक को मामूली चोटे हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया है।

तीनों ग्राम राजपुर के है, जो शादी कार्यक्रम में नगरी क्षेत्र के एक गांव में आए थे। शादी कार्यक्रम निबटाकर ग्राम राजपुर जाने के लिए तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकले थे कि इस दौरान यह घटना हो गई। 31 जनवरी की सुबह दोनों मृतकों के शव का स्वजन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया और पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिए हैं। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img