Tuesday, March 31, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में सिटी बसों का पास महंगा:अब 299 रुपए में सिर्फ 65 ट्रिप

राजधानी भोपाल की सड़कों पर दौड़ने वाली सिटी बसों में घूमना अब महंगा हो गया है। BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) की बस ऑपरेटिंग कंपनी मां एसोसिएट्स ने 299 रुपए के सुपर सेवर प्लान में ट्रिप घटा दी है। पहले इस प्लान में महीने में 100 ट्रिप मिलती थी, जो अब 65 ट्रिप कर दी गई है। 35 ट्रिप घटने से स्टूडेंट्स, पेंशनर्स, कर्मचारी और व्यापारियों में नाराजगी है। इधर, बीसीएलएल अफसरों का तर्क है कि बस ऑपरेटिंग कंपनी प्लान में बदलाव कर सकती है। हालांकि, मंथली पास में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। 800 रुपए में महीनेभर जहां चाहे वहां और कितनी ही बार घूम सकते हैं।कुल 5 रूट पर सिटी बसों के सुपर सेवर प्लान में बदलाव किया गया है। पेंशनर केसी माहेश्वरी ने बताया, जनवरी में 299 रुपए में महीनेभर में 100 ट्रिप मिलती थी। यानी एक रोज में 4 ट्रिप लगा सकते थे। फरवरी में बदलाव करते हुए यह पास 100 रुपए महंगा कर दिया और 399 रुपए में पास मिलने लगा, लेकिन ट्रिप नहीं घटाई गई। मार्च में फिर से ट्रिप में बदलाव किया और 399 रुपए के पास में 65 ट्रिप की सुविधा ही दी जा रही है। इस कारण सिटी बस में घूमना काफी महंगा हो गया है।बदलाव कर सकती है कंपनीमामले में बीसीएलएल के पीआरओ संजय सोनी ने बताया, मंथली पास में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्ष 2016 से ही मंथली पास की कीमत 800 रुपए है। सुपर सेवर प्लान में बस ऑपरेटिंग कंपनी बदलाव कर सकती है। पांच रूट पर सुपर सेवर प्लान की ट्रिप घटाई है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

Topics

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img