Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश में हैवानियत, खंडवा जिले में मूकबधिर दस साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपित हिरासत में

मूकबधिर दस साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घर के पास ही रहने वाले एक युवक ने बालिका के साथ दुष्कृत्य किया है। चाकलेट दिलाने और घूमाकर लाने का कहकर वह बालिका को अपने कमरे में ले गया था। घटना रोशनी चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक की तत्परता से आरोपित कलीराम को हिरासत में लिया गया है।

सोमवार को दोपहर में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच में दस वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसके घर से कुछ दूर रहने वाला आरोपित युवक कलीराम वहां आया। उसने बालिका को कहा कि वह उसे चाकलेट दिलाएगा और घुमाकर भी लाएगा। उसकी बातों में आकर बालिका उसके साथ चली गई। आरोपित कलीराम उसे अपने घर के अंदर ले गया। यहां उसने बालिका के साथ बलात्कार किया।

इसके बाद वह बालिका को वहीं छोड़कर चला गया। बालिका के घर पहुंचने पर स्वजनों को उसके साथ दुष्कृत्य के बारे में पता चला। इसके बाद स्वजन आरोपित की तलाश में लग गए। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी। रोशनी चौकी से पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। इस बीच जानकारी लगने पर खंडवा से पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी गांव के लिए रवाना हुए।

करीब एक घंटे में वे भी घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले बालिका को खालवा अस्पताल लाया गया। यहां बालिका का मेडिकल कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि दस साल की बालिका के साथ आरोपित कलीराम ने दुष्कर्म किया है। आरोपित कलीराम पर गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img