Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने का तंज कसा तो हुआ विवाद, चाकू मारकर युवक की हत्या

सिविल लाइन थाना क्षेत्र करैयाखेड़ा रोड इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप चार सगे भाईयों पर है, पुलिस ने घटना के 15 घंटे के अंदर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच की है। प्रेसवार्ता में सीएसपी विकास पांडे ने बताया कि करैयाखेड़ा रोड एफसीआइ गोदाम के पास रोहित शर्मा और उसका दोस्त केवल लोधी बैठकर शराब पी रहे थे तभी आरोपित रवि मालवीय पुत्र लखन वहां से निकला। रवि भी शराब के नशे में था उसने बात करने के लिए केवल लोधी से मोबाइल मांगा तो केवल ने मोबाइल में बैलेंस नहीं होने की बात कही। ये सुनकर रवि ने तंज कसते हुए कहा कि शराब पीने के लिए पैसे हैं मोबाइल रिचार्ज कराने पैसे नहीं हैं। इस बात पर रोहित शर्मा और केवल लोधी का रवि से विवाद हो गया। रवि मालवीय अपने तीन अन्य भाईयों को बुलाकर लाया और केवल लोधी के घर के सामने रोहित शर्मा को घेर लिया। सीएसपी के बताया कि रवि के साथ उसके भाई शिवराज, मोंटू और सचिन ने मिलकर रोहित पर चाकुओं से हमला कर दिया। रोहित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आए मोहल्ले के सुरेंद्र लोधी के साथ भी चाकूबाजी हुई जिसमें वह घायल हो गया उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सुरेंद्र के बयानों के आधार पर ही चारों आरोपित भाईयों के खिलाफ धारा 302, 307, 294, 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। इस दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी और कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह भी मौजूद थे।

क्षेत्र में बढ़ाएंगे पेट्रोलिंगः एसपी

इस मामले में एसपी डॉ मोनिका शुक्ला का कहना है कि आरोपितों पर पहले कोई अपराध दर्ज नहीं हैं लेकिन हमने इस अपराध को चिन्हित अपराध में शामिल करेंगे। एसपी ने कहा कि ये गुंडागर्दी है, इसलिए ऐसे अपराधियों को भी चिन्हित किया जाएगा जो गंभीर अपराधियों की श्रेणी में तो नहीं हैं लेकिन आगे गंभीर अपराध की संभावना हो सकती है इसलिए उन्हें चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे। इसे रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल:एलिगेंट स्क्वायर की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img