Saturday, March 28, 2026
25.6 C
Bhopal

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के अवि शर्मा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से चर्चा की। इसमें सबसे पहले इंदौर के अवि शर्मा से चर्चा की। इंदौर के अवि शर्मा देशभर के 120 विद्यार्थियों को वैदिक गणित पढ़ाते हैं। अवि ने बाल रामायण भी लिखी है। इसमें संपूर्ण रामायण से कुछ खास बातों को लिया गया है। इसमें हिंदी के 250 छंदों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के सभी विजेताओं को एक -एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।

अवि से रामायण को लेकर प्रधानमंत्री ने काफी देर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने अवि से पूछा कि आपने तो बाल रामायण भी लिखी है और बच्चों को भी पढ़ाते हो, व्यख्यान भी करते हैं, तो क्या अभी भी आपमें बचपन बचा है या यह खत्म हो गया। तो अवि ने कहा कि पौराणिक कथाएं देख-सुनकर मुझे प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी प्रेरणा आपको कहां से मिली। इसका श्रेय भी अवि ने प्रधानमंत्री को दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान 2020 में देशभर में लगे लाकडाउन के दौरान रामायण का री-टेलिकास्ट हुआ था, उसी से मुझे प्रेरणा मिलती है। रामायण को फिर से प्रसारित करने के लिए आपको धन्यवाद। प्रधानमंत्री ने अवि से पूछा कि रामायण के कौन सा पात्र आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। इस पर अवि ने कहा कि ऐसे तो एक ही व्यक्ति हैं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम। उन्होंने त्रेता युग में ही एक आदर्श व्यक्ति की रूपरेखा

अवि से चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले मप्र की माटी में ही कुछ खास बात है जो यहां से इतने ज्ञानी लोग निकलते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री बोले करीब 50 साल पहले की बात है जब उमा भारती बच्ची थी और कथा सुनाया करती थी। तब वह एक बार गुजरात में आई थी और मैं भी उनकी कथा सुनने के लिए गया था। तब मैं उनसे बहुत प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि मंच पर उन्‍हें देखकर मुझे लगा कि मध्‍य प्रदेश की जमीन में ही कुछ ऐसा है कि ऐसे-ऐसे लोग तैयार हो जाते हैं। अवि ने इस दौरान बाल रामायण के कुछ चौपाई भी प्रधानमंत्री को सुनाई।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img