Thursday, October 29, 2026
19.5 C
Bhopal

हिस्ट्रीशीटर 9 साल बाद फिर सुर्खियों में, महिला डॉक्टर को फंसाया

आगरा में शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया नौ साल बाद फिर सुर्खियों मेंहै। उस पर जेल से फोन करके एक महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप है। महिला डॉक्टर ने शाहगंज थाने में मुकदमा लिखाया है। मुकदमे में सुधीर के भाई-भाभी और परिवार के छह सदस्यों को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि परिवारीजनों ने महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो भी वायरल किए हैं। महिला डॉक्टर शाहगंज क्षेत्र की निवासी हैं। नर्सिंग होम संचालक है। उनके पति भी डॉक्टर हैं। गुरुवार को शाहगंज थाने में महिला डॉक्टर की तहरीर पर रंगदारी, जहरखुरानी, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मुकदमा लिखाया गया है।

Hot this week

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img