Saturday, June 20, 2026
30.8 C
Bhopal

इंदौर के बेटमा में गैस कटर से एसबीआइ बैंक का एटीएम काट रहे थे बदमाश, जल गए आठ लाख के नोट

बदमाशों ने रविवार देर रात बेटमा थाना क्षेत्र के एक एटीएम में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। बदमाश गैस कटर से रात करीब 2:45 बजे बेटमा थाना क्षेत्र की जीवनज्योति कालोनी के पास स्थित एसबीआइ एटीएम पहुंचे थे। दुकान में दो एटीएम मशीन थीं, जिस मशीन को कटर काटकर रुपये निकालने वाले थे, उसमें रखे आठ लाख रुपये जल गए लेकिन रुपये हाथ नहीं लगे।

टीआइ संजय शर्मा ने बताया कि चोरों ने बिना गार्ड के इस एटीएम की एक मशीन को गैस कटर से काटना शुरू किया। एटीएम के अंदर निचले हिस्से पर प्लास्टिक की नोटों की ट्रे लगी होती है। गैस कटर से ट्रे ने आग पकड़ ली।थोड़ी देर में आग फैल गई। एटीएम में 18 लाख रुपये थे, जिसमें से आठ लाख रुपये चल गए। वहीं पास में रखा दूसरा एटीएम भी आग की चपेट में आ गया। हालांकि इसमें रखे 19 लाख रुपये जलने से बच गए। चोर जब एटीएम काट रहे थे तब आग लगने पर अलार्म बजने लगा। इससे घबराकर चोर गैस कटर और अन्य सामान मौके पर छोड़कर भाग गए।

मुंबई पहुंचा था अलर्ट मैसेज

पुलिस ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ होते ही इसका अलर्ट मैसेज बैंक के मुंबई कार्यालय पहुंचा जिसके चलते वहां से सूचना हमें 3.06 बजे मिली। पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना मिली तो वे करीब 3.20 बजे मौके पर पहुंचे। बैंक के मैनेजर को बुलाया। उन्होंने लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस चोरी करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है।

Hot this week

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

Topics

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img