Sunday, June 28, 2026
32 C
Bhopal

इंदौर में देह व्यापार वाले होटल और स्पा को एक साल के लिए सील करेगी पुलिस

अनैतिक व्यापार को लेकर सख्त कदम उठा रही है। उन होटल-फ्लैट और स्पा सेंटर को एक वर्ष के लिए सील किया जाएगा जिन पर गड़बड़ी के आरोप है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने पहली दौर में पॉश इलाके में संचालित होटल, स्पा और फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किया है।

डीसीपी (अपराध) निमीष अग्रवाल के मुताबिक कार्रवाई पीटा एक्ट की धारा 18 के तहत हो रही है। विजय नगर स्थित स्पा (एटम्स) पर पुलिस ने दूसरी बार कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने छापा मारा तो पता चला यहां विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मैनेजर संजय वर्मा, ग्राहक और युवतियों को तो जेल भेज दिया और संपत्ति मालिक पल्लवी मिश्रा को नोटिस जारी कर दिया। सुनवाई के बाद सीपी सील करने की कार्रवाई करेंगे। स्पा विजय नगर चौराहा स्थित शगुन आर्केड में चल रहा था। बताते हैं कि आरोपित संजय पल्लवी के पिता विष्णुनाथ को हर माह तीन लाख रुपये महीना किराया देता था। पुलिस मामले में स्पा की फ्रेंचाइजी देने वाली नीलम खेमानी (भोपाल) की भूमिका भी जांच रही है।

होटल और फ्लैट मालिकों से भी मांगा जवाब

लसूड़िया थाना पुलिस ने भी होटल सिल्वर की के संचालक और स्कीम-78 स्थित फ्लैट के मालिक मोहनलाल को भी नोटिस जारी किया है। होटल से चार माह पूर्व युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया था। फ्लैट से तो दो माह पूर्व 16 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार हो चुकी है।

जमानत पर छूट कर शुरू कर देते है देह व्यापार

सीपी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक शहर में करीब दो दर्जन स्पा, पार्लर और होटलों की जानकारी मिली है जहां देह व्यापार के अड्डे संचालित हो रहे है। कुछ जगह छापे भी मारे लेकिन आरोपित जमानत पर रिहा होकर दोबारा अनैतिक व्यापार शुरू कर देते हैं। पुलिस अब रुपयों के लालच में गलत काम के लिए संपत्ति देने वाले संपत्ति मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img