Friday, July 10, 2026
30.6 C
Bhopal

इंदौर में दोस्तों के साथ खेल रही आठ साल की बच्ची कुएं में गिरी, मौत

दिग्विजय मल्टी में रहने वाली आठ साल की मीनाक्षी पुत्री राधेश्याम की गुरुवार शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। लोगों ने उसे कुएं से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। बच्ची अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। घर के पास ही कुआं है। खेलते समय वह कुएं के पास चली गई। कुएं में पत्थर फेंकते हुए उसका पैर फिसल गया और वह उसमें जा गिरी। बच्चे चिल्लाए तो आसपास के लोग दौड़े और बच्ची को तुरंत कुएं से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सराफा में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दी – एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एरोड्रम थाना पुलिस ने बताया कि अभी आत्महत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि विद्या पैलेस के पास पद्मालय में रहने वाले 23 वर्षीय निर्मल पुत्र भंवरसिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निर्मल और उसके पिता सराफा में ज्वेलरी पालिश करने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि 12 माह पहले निर्मल ने प्रेम विवाह किया था। फिलहाल उसकी पत्नी रिश्तेदार की शादी होने के चलते मायके गई है। निर्मल भी साथ गया था, लेकिन वहां से वह अकेला लौटा और वापस आने के बाद घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने निर्मल के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

Topics

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img