Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

इंदौर में महिला के साथ मारपीट करते हुए अश्लील हरकत की, हत्या की धमकी दी

बाणगंगा थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित संजू ठाकुर निवासी मुखर्जी नगर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और हत्या की धमकी का केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि आरोपित का पिता से पुुराना विवाद चल रहा है। सोमवार शाम को आरोपित आया और उसने घर के बाहर खड़े होकर गालियां देना शुरू कर दी। बहन बाहर आई तो उसने आरोपित को गाली देने से मना किया और वहां से जाने के लिए कहा।

इतने में युवती बाहर आई तो आरोपित ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने के लिए कहते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगा। युवती ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो वह हाथापाई करने लगा और स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले में पुलिस को शिकायत की। केस दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश की जा रही है।

तीन लोगों ने मिलकर पीटा

पलासिया थाना पुलिस ने सोमवार को मोंटी पुत्र राजेश सोनकर निवासी बड़ी ग्वालटोली की शिकायत पर मन्ना, जितेन्द्र और टुन्ना के खिलाप मारपीट व हत्या की धमकी का केस दर्ज किया है।मोंटी ने पुलिस को बताया कि वह आरोपित पीछे से आए और कालर पकड़ ली।पुरानी बात को लेकर मारपीट करने लगे।दो ने पीछे से पकड़ा और टुन्ना ने सिर में ईंट मार दी, जिससे खून निकलने लगा। तभी बहन और बेटा आ गया और बीच बचाव किया, जाते हुए आरोपितों ने कहा कि आज के बाद यदि उनसे उलझा तो वे उसकी हत्या कर देंगे।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img