Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

क्या खत्म हो रही कोरोना की तीसरी लहर, जानें बीते 24 घंटे के आंकड़े क्या दे रहे संकेत

Third wave of Corona । भारत में कोरोना की तीसरी लहर के कम होने के संकेत मिलने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 2.86 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, लेकिन रिकवरी इससे भी ज्यादा होने से एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा लोग कोरोना महामारी को मात दे चुके हैं। अब देश में एक्टिव केस 22 लाख के करीब हैं।

24 घंटे में 3,06,357 मरीज स्वस्थ

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में देश में 3,06,357 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,76,77,328 हो गई है। देश में रिकवरी रेट की बात करें तो यह 93.33 फीसदी है। वहीं 24 घंटे में 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 17.75 प्रतिशत पर है।

पश्चिम बंगाल में 34 मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 4,969 नए मामले सामने आए हैं और 34 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20,445 हो गई।

महाराष्ट्र में 79 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले सामने आए और इस महामारी से 79 मरीजों की मौत हो गई। पुणे में पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। महाराष्ट्र में अभी तक 1,42,316 मरीजों की कोविड से मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में 8 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 9,966 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,604 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की मौत हुई है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img