Saturday, October 24, 2026
31.1 C
Bhopal

जबलपुर में राहगीरों के लिए सड़क किनारे लटकाए डस्टबिन चोरी

 स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहर काे अव्वल लाने नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को असामाजिक तत्व पलीता लगा रहे हैं। राहगीरों के लिए कचरा फेंकने के लिए सड़क किनारे लटकाए गए नए हैंगिंग डस्टबिन में तोड़फोड़ की जा रही है, वहीं असामाजिक तत्व इन्हें चुराने भी लगे हैं। शहर के अधारताल और दमोहनाका क्षेत्र में ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं। जिसमें दमोहनाका में लगे डस्टबिन में तत्वों ने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया वहीं अधारताल क्षेत्र में तो तत्व कुछ डस्टबिन ही चुरा कर ले गए। नगर निगम अब अज्ञात तत्वों के खिलाफ एफएआइआर दर्ज करवा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जारी मापदंडों के अनुरूप शहर को साफ सुथरा रखने के लिए मुख्य मार्गो में दो प्रकार के हैंगिंग डस्टबिन रखवाए गए हैं। संभाग क्रमांक छह दमोहनाका दमोहनाका बंधैया मोहल्ला रोड पर लगाए गए हैंगिंग डस्टबिन से छेड़छाड़ करते हुए रात में किस अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है। इसी तरह संभाग क्रमांक अधारताल के अंतर्गत मुख्य मार्ग से डस्टबिन चुरा लिए गए हैं। अज्ञात तत्वों के विरूद्ध संबंधित थाने में एफआइआर दर्ज कराई जा रही है। विदित हो कि इसके पहले भी नगर निगम, स्मार्ट सिटी ने लाखों रुपये खर्च कर शहर के कई क्षेत्रों में नए डस्टबिन रखे थे जो अब नजर नहीं आ रहे हैं। अधिकांश टूट फूट गए है जबकि कई चोरी हो गए हैं।

बैंको ने मुफ्त में दी थी : स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए दो बैंकों द्वारा नगर निगम को 360 जाेड़ी हैंगिंग डस्टबिन मुफ्त में दी थी। जिन्हें मुख्य मार्गों पर स्थापित किया गया था। ताकि सड़क से गुजरने वाले राहगीर अलग-अलग डस्टबिन में गीला व सूखा कचरा फेंक सके।

गुणवत्ता पर सवाल : हालांकि कुछ जोन के कर्मचारियों ने उक्त डस्टबिन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डस्टबिन की वेल्डिंग बहुत कमजोर है। जरा से जोर देने पर टूट जाती है। इनकी मरम्मत कराने पूरा स्ट्रक्चर ही उखाड़ना पड़ रहा है।

Hot this week

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img