Saturday, July 25, 2026
27.8 C
Bhopal

सीआरपीएफ जवान और उसकी पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने गुस्र्वार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर सुनते ही महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तैनाज सीआरपीएफ के जवान पति ने खुद को गोली मार ली। शुक्रवार की देर रात जवान शव गांव पहुंचा इसके बाद शनिवार की सुबह जवान और उसकी पत्नी के शव को मुक्तिधाम ले जाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान व पुलिस के अधिकारी गांव में मौजूद रहे इसके अलावा जवान और उसकी पंथी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुएपचपेड़ी क्षेत्र के कुकुर्दीकेरा में रहने वाले चंद्रभूषण जगत(25) सीआरपीएफ में जवान थे।तीन महीने पहले उनका विवाह सरकंडा के लोधीपारा में रहने वाली यामिनी जगत(22) से हुआ था। कुछ दिनों तक साथ में रहने के बाद चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर लौट गए। गुस्र्वार की सुबह यामिनी ने अपने पति से मोबाइल पर बात की। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इधर इसके कुछ मिनट बाद ही पता चला कि उनके पति चंद्रभूषण ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति से मोबाइल में बात करने के बाद ही उसने फांसी लगा ली थी। शुक्रवार की देर रात जवान के शव को गांव लाया गया। रात को शव गांव के स्कूल में रखा गया था। शनिवार की सुबह चीरघर से उनकी पत्नी का शव लाया गया। इसके बाद दोनों की अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, सीआरपीएफ के जवान व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

पेंटिंग कर की थी पढ़ाई पूरीपचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि चंद्र भूषण भगत सामान्य किसान परिवार से थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई का खर्च खुद मकानों की पुताई का काम कर उठाया था। इसके अलावा वे रोजी मजदूरी भी कर अपनी पढ़ाई का खर्च उठाते थे। पढ़ाई के बाद उन्होंने सीआरपीएफ में जवान के रूप में नौकरी शुरू कर दी थी।

Hot this week

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बाद बड़ा कदम, इंदौर में जश्न

​नई दिल्ली/इंदौर: NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी और देशभर में...

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

Topics

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img