Sunday, June 21, 2026
31.4 C
Bhopal

दतिया के कॉलेज में हिजाब में दिखी छात्राओं को लेकर हंगामा, प्राचार्य का नोटिस-हिजाब में न आएं

दतिया कालेज परिसर में सोमवार दोपहर छात्रवृत्ति शिविर के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब वहां दो छात्राएं हिजाब पहनकर आईं। विहिप, बजरंग-दल, दुर्गा-वाहनी के कार्यकर्ता कालेज परिसर पहुंच गए और उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी किए जाने के बाद कालेज प्रबंधन भी हरकत में आ गया और इस मामले को संज्ञान में लिया गया। विरोध प्रदर्शन होता देख कालेज प्राचार्य डीआर राहुल ने कालेज में समुदाय विशेष के परिधान हिजाब आदि पहनकर न आने और सामान्य परिधान में ही कालेज आने का नोटिस चस्पा करा दिया। हालाकि छात्राएं कौन थी, इस बारे में प्रबंधन ने भी किसी जानकारी से इंकार किया है।

जानकारी के मुताबिक कालेज में दो दिवसीय छात्रवृत्ति शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। इसी बीच वेलेंटाइन डे का विरोध कर रहे विहिप, बजरंग-दल, दुर्गा-वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वहां दो छात्राओं को हिजाब में देखा तो विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

यह बात प्राचार्य के संज्ञान में लाई गई। जिसके बाद प्राचार्य डीआर राहुल ने कालेज परिसर में नोटिस चस्पा करा दिया। जिसमें लिखा गया है कि प्रवेशित छात्र छात्राएं किसी समुदाय विशेष से संबंधित अथवा किसी अन्य वेशभूषा जैसे हिजाब आदि में प्रवेश न करें। शिक्षा के मंदिर में शालीन एवं सभ्य वेशभूषा में प्रवेश लें।

प्राचार्य ने बताया कि कालेज में हिजाब पहनकर छात्रा के आने का मामला उनके संज्ञान में लाया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कालेज परिसर में सामान्य परिधान में आने संबंधी पाबंदी का नोटिस चस्पा करा दिया गया है। ताकि कोई समस्या न हो। कालेज में इस बात को लेकर आगे से लगातार मानीटिरिंग भी कराई जाएगी। छात्राओं के कालेज से संबंधित होने की जानकारी नहीं है।

Hot this week

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

Topics

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img