भोपाल के खजूरी इलाके में कब्र में दफनाई गई महिला का शव बाहर निकालकर पीएम कराया जाएगा। महिला की मां ने हत्या की आशंका जताई है। उसने शव निकालकर पीएम कराने की परमिशन एसडीएस से मांगी है। अब परमिशन मिलने के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में महिला का शव कब्र से बाहर निकालकर पीएम कराया जाएगा।दरअसल, महिला की तीन महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत के बाद पति और ससुराल पक्ष ने महिला को दफना दिया था। पति का कहना है कि पत्नी की मौत बीमारी के कारण हुई है। उसने पत्नी के बीमारी के मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपे हैं, लेकिन महिला के मायके पक्ष अब मौत पर संदेह जता रहा है। इधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का पति ससुराल पक्ष को उधार में पैसा दिया था। अब वह पैसा मांग रहा है। इस पर ससुराल पक्ष उस पर दबाव बना रहा है। गुरुवार को शव कब्र से बाहर निकाला जा सकता है।SI इंदर सिंह मुजाल्दे ने बताया कि 70 साल की नजमा बी छोटी बैरसिया, नरसिंहगढ़ में रहती हैं। उनकी बेटी शबनम (35) की शादी करीब 15 साल पहले ग्राम मुगालिया छाप, खजूरी निवासी यासीन खान से हुई थी। यासीन मजदूरी करता है। शबनम और यासीन के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा ही 13 साल का है। नजमा बी का कहना कि उनकी बेटी की तीन महीने पहले नवंबर महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि बेटी का पीएम नहीं कराया गया और पति द्वारा दफन कर दिया गया।बेटी की मौत और दफन के समय मौजूद थीं नजमाथाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि शबनम की मौत के बाद उसे दफनाते समय मायके पक्ष के सभी लोग मौजूद थे। यहां तक आरोप लगाने वाली नजबा बी भी वहां मौजूद थीं। उस समय नजमा बी ने किसी तरह की शिकायत नहीं की। अब नजबा बी का कहना है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई थी।पुलिस को शबनम के पति यासीन ने एक आडियो भेजा है। उक्त आडियो से यह बात सामने आई है कि दो लाख रुपए के लेनदेन के कारण पूरा बवाल हो रहा है। आडियो यासीन के मामा ससुर का बताया जा रहा है। आडियो में यह कहा जा रहा कि यासीन ने सास को दो लाख रुपए दिए थे। वह अपने रुपए वापस मांग रहा था, जबकि सास रुपए लौटाना नहीं चाहती है। आडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि यदि यासीन रुपए वापस मांगने का दबाव नहीं बनाएगा तो मामला खत्म हो जाएगा, लेकिन यदि वह दो लाख रुपए मांगता है तो शव कब्र से बाहर निकलवाया जाएगा।




