Saturday, June 20, 2026
33.6 C
Bhopal

पन्‍ना में चार की जगह दो माह का राशन वितरण करने का आरोप

शासन द्वारा गरीब परिवारों को माह जनवरी 4 माह का खाद्यान्न वितरण के आदेश दिए गए थे परंतु नगर मैं कुछ दुकानों को छोड़कर अधिकांश राशन दुकानों मैं गरीबी रेखा, अति गरीबी रेखा की हितग्राहियों को 4 माह का खाद्यान्न वितरण किया। परंतु कुछ दुकान मैं माह जनवरी में 2 माह का खाद्यान्न वितरण किया गया है।

वह दुकानें महीने में 2 दिन खुलती है जिसको खाद्यान्न मिला तो ठीक ना मिला तो अगले माह मिलने की गारंटी नहीं है। ऐसी दुकान संचालकों को विभाग द्वारा संरक्षण प्राप्त होने के कारण उन्हें जिले की और भी कई दुकानों का संचालन करने के आदेश दिए गए हैं और वह दुकानें चला रहे हैं। जबकि मुख्यालय मैं दुकानदारों को अपने खाद्य अधिकारी का भय नहीं है और वह आदेश की धज्जिायां उड़ा रहे हैं। दुकान संचालक 4 माह की जगह 2 माह का राशन वितरण कर रहे हैं। जब नगर की दुकानों के यह हाल है तो ग्राम पंचायतों की राशन दुकानों में क्या हाल होगा इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। ऐसा क्यों होता है किस लिए होता है गरीबों के अनाज पर दुकान संचालक और खाद्य अधिकारी की नजर जबकि आदेश के अनुसार अधिकांश दुकानों के संचालकों ने हितग्राहियों को 4 माह का राशन वितरण किया है। इससे स्पष्ट होता है कि गरीब के राशन पर विभाग के अधिकारी और संचालक की मिलीभगत से हो रही है धांधली।

जिला मुख्यालय की दुकानों पर अलग-अलग वितरण हो रहा है तो ग्रामीण अंचलों की दुकानों में तो गरीब हितग्राहियों को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ रही होगी यह वही जानते हैं। ज्ञात हो कि पन्ना कलेक्टर को कई बार ग्रामीण अंचल के हितग्राहियों ने लिखित शिकायतें भी दी गई हैं परंतु खाद्य अधिकारी की निरंकुशता के कारण ठगे जा रहे गरीब हितग्राही। सरकार द्वारा गरीबों के हित में कार्य किया जा रहा है परंतु शासकीय कर्मचारी ही शासन की योजनाओं में लगा रहे पलीता गरीबों के अनाज पर शासकीय अधिकारियों की मिलीभगत से दुकान संचालकों द्वारा गरीब हितग्राहियों को नहीं मिल रहा है।

Hot this week

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

Topics

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img