Tuesday, March 3, 2026
34.2 C
Bhopal

बालाघाट में आंगनबाड़ी केंद्र से लापता बालक का शव नाले में मिला

भरवेली थाना क्षेत्र के बघोली के आंगनबाड़ी केंद्र से लापता हुए पांच वर्षीय बालक का आंगनबाड़ी केंद्र से कुछ ही दूरी पर स्थित नाला में सोमवार को शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और होमगार्ड व एसडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

12 फरवरी को लापता हुआ था बालक : पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे राजीव पिता विनोद लिल्हारे पांच वर्ष वार्ड क्रमांक चार बघोली निवासी आंगनबाड़ी केंद्र से लापता हो गया था जिसे बघोली नाला के समीप देखा गया था। इस बात की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 12 फरवरी को ही बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लेकर बालक की तलाश शुरू की थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण की धारा 363 के तहत अपराध दर्ज भी किया था।

क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच शुरू होने से पहले दिखा शव : स्‍वजन व पुलिस द्वारा बालक की तलाश के बीच बघोली में सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित की गई और प्रतियोगिता का मैच शुरू होने के ठीक पहले की बघोला नाला में कुछ लोगों को बालक का शव उतराता दिखा और उन्होंने इसकी सूचना स्‍वजनों को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पुष्टि बालक राजीव के रूप में की है। जिसके बाद शव को निकालकर पंचनामा कार्रवाई की गई है और शव को अस्पताल में लाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्‍वजनों को सौंप दिया गया है।

Hot this week

युवती ने SI की रिवॉल्वर के साथ पोस्ट की फोटो, विभाग में मचा हड़कंप

​इंदौर। सोशल मीडिया पर रील और फोटो का चस्का...

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

Topics

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img