Monday, November 2, 2026
18.6 C
Bhopal

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद स्थित एक राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण संस्थान है जो कि उद्यमिता विकास, अन्र्तराष्ट्रीय व्यापार, कौशल विकास, ग्रामीण विकास की विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण एवं विकास आदि परियोजनाएं संचालित करता है

ई.डी.आई.आई. द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 06 हाथकरघा क्लस्टर में पिछले 02 वर्ष से एच एस बी सी के सहयोग से लुप्तप्रायः हैण्डलूम कलाओ को संरक्षण देने एवं उनसे संबधित बुनकरो को क्षमता वर्धन की ट्रेनिंग देकर रोजगार स्वरोजगार से जोड़ने हेतु एक प्रोजेक्ट हैण्डमेड इन इण्डिया के नाम से संचालित किया जा रहा है। डा. श्री रमन गुजराल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, बैंगलोर, ने बताया कि हैण्डमेड इन इण्डिया प्रोजेक्ट के 06 मुख्य क्लस्टर कामरुप (असम , सेलम , तमिलनाडु , बरगढ़ , ओडिसा , महेश्वर (मध्यप्रदेश , सुरेन्द्रनगर एवं भुज (गुजरात , है। इन सभी क्लस्टरों में ई.डी.आई.आई. द्वारा लगभग 6000 हैण्डलूम आर्टिज़न्स को ट्रेनिंग दी जा रही है।इसी प्रोजेक्ट के अंन्र्तगत महेश्वर (मध्यप्रदेश , के बुनकरों को मार्केट लिंकेज उपलब्ध करवाने हेतु प्रोजेक्ट हैण्डमैड इन इण्डिया के महेश्वर क्लस्टर द्वारा भोपाल के एमपी नगर स्थित होटल रेसीडेंसी में 26 एवं 27 मार्च 2022 को दो दिवसीय हैण्डलुम प्रर्दशनी सह बिक्री का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रर्दशनी महिष्मती – लुम टु माॅल के नाम से सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित की जायेगी जिसमें हैण्डलुम पे्रमी सीधे बुनकरो से अपनी पसंद के महेश्वरी हैण्डलुम परिधान जैसे साड़ी, ड्रेस मटेरियल , स्टोल , दुपट्टा एवं शर्टिंग फेब्रिक आदि खरीद सकेंगे।प्रोजेक्ट के क्लस्टर नोडल आफिसर डा मैथ्यु जान ने बताया कि महेश्वर के 903 बुनकर प्रोजेक्ट हैण्डमैड इन इंडिया से वर्ष 2019 से जुड़े है। इन हितग्राहीयों को ई.डी.आई.आई द्वारा 250 से ज्यादा विभिन्न प्रशिक्षण दिये गये है, जिसमं नये डिजाईन बनाने, रंग संयोजन , वैल्यु एडिशन , साफ्ट स्किल्स , डिजिटल मार्केटिंग , सोशल मीडिया मार्केटिंग , एक्सपोजर विजिट एवं फैशन शो व प्रर्दशनी आदि शामिल है। इन कार्यक्रमों से सभी बुनकर लाभान्वित हुए हंै। लगभग 250 से ज्यादा बुनकर अब उद्यमी के तौर पर उन्नत हुए हैं तथा वो अब 02 लुम से बढ़कर 05 से 08 लुम के मालिक बन गये है।बुनकर अब अपने उत्पाद सीधे कस्टमर को बेचकर विदेशो में भी एक्सपोर्ट कर रहे हैं। पिछले डेढ़ वर्ष मे ई.डी.आई.आई के सहयोग से इन सभी बुनकरों ने देश विदेश मे लगभग 1.85 करोड रु. के महेश्वरी हैण्डलुम उत्पाद बेचे है। आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र में स्थान प्रदान करने के लिए धन्यवाद ।

Hot this week

जबलपुर: निबंध प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया सम्मानित

​जबलपुर: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एम.एल.बी. ग्राउंड...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img