Sunday, June 21, 2026
31.6 C
Bhopal

थाना मिसरोद में 25 पुलिस एक्ट में जप्त 105 वाहनों की हुई नीलामी

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भोपाल के थानों में जप्त लावारिस वाहनों के संबंध में अभियान चलाया जाकर जप्त वाहनों की लगातार नीलामी की कार्रवाई सम्पन्न कराई जा रही है।इसी क्रम में पर्यवेक्षण अधिकारी/पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्रीमति श्रद्धा तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री राजेश भदौरिया के मार्गदर्शन में आज दिनाॅक 24.03.2022 को गठित समिति निरीक्षक श्री रासबिहारी शर्मा थाना प्रभारी मिसरोद एसएचओ संजीव चौकसे, प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र भदौरिया, आरक्षक अतुल एवं विजेन्द्र द्वारा थाना मिसरोद में 25 पुलिस एक्ट में जप्त दो पहिया 105 वाहन की नीलामी की पृक्रिया की गई । जिसमें निर्धारित समय पर विधिवत 40 बोलीदार उपस्थित रहे । नीलामी की पृक्रिया में शासन की प्रक्रिया अनुसार 40,000 हजार रूपये जमानत राशी व बोली लगाने हेतु 500 रूपये अग्रिम राषी समिति को जमा की गई । नीलामी प्रक्रिया में अंतिम बोली बोलीदार मोहम्मद अशरफ भोपाल द्वारा 7 लाख 21 हजार रूपये लगाये जाने व अन्य कोई दावेदार उक्त राषी के अधिक बोली नहीं लगाने से नीलामी की पृक्रिया निर्विवाद एवं सोहाद्रपुर्ण माहौल में संपन्न हुई । बोलीदार द्वारा तत्काल 40 हजार रूपये गठित समिति के समक्ष जमा की गई है। आज दिनांक तक 6 थानों में जप्त वाहनो की नीलामी से करीब 3400000/- (चौतीस लाख) रुपए शासन को राजस्व प्राप्त हो चुका है।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img