Sunday, February 22, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल में तीन साल की मासूम से दरिंदगी, खिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी और करने लगा गंदा काम, चीख सुनकर लोगों ने बचाया

अशोका गार्डन इलाके में 58 साल के अधेड़ की दरिंदगी से राजधानी शर्मसार हो गई। घर के बाहर उछल-कूद कर रही तीन साल की मासूम को खिलाने के बहाने बहशी चाऊमिन की दुकान में ले गया। दुष्कर्म की कोशिश और अप्राकृतिक कृत्य से चीखती बच्ची की पुकार राह से गुजर रही एक महिला ने सुन ली और उसने शोर मचाकर लोगों की मदद से बच्ची की जान बचा ली। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, कुकर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रहवासियों के मुताबिक आरोपित पहले भी अन्य बच्चों के साथ अश्लील हरकत कर चुका है लेकिन बदनामी के डर से शिकायत नहीं की गई। आरोपित बिलखिरिया में एक बच्ची के साथ गलत कृत्य करने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक क्षेत्र में तीन साल की बच्ची माता-पिता के साथ रहती है। सुबह करीब 11 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। उसके घर के पास रहने वाला 58 वर्षीय रामअवतार उसे खिलाने के बहाने ले गया। आरोपित उसे पास में बंद पड़ी दुकान में लेकर गया, जहां बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख और रोने की आवाज सुनकर पास में रहने वाली 30 वर्षीय गायत्री भास्कर उस दुकान के पास पहुंची और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इस दौरान एक महिला विजया ने डायल 100 पर पुलिस को फोन कर सूचना दी। महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बच्ची की चीख सुनकर शोर मचाने वाली महिला गायत्री भास्कर और पुलिस को सूचना देनी वालीं विजया पाटिल को अशोका गार्डन पुलिस ने थाना परिसर में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया है। महिला अपराध की एसीपी निधि सक्सेना ने महिला का सम्मान किया।आवाज उठाने से ही घटनाएं रुकेंगी बच्ची की आवाज सुनी तो रुककर शोर मचाया। समाज को ऐसी घटना देखने पर चुप नहीं बैठना चाहिए। आवाज बुलंद करने से ही ऐसी वारदातें रुक सकती हैं।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img