Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

भोपाल में बदमाशों की गुंडागर्दी:ठेकेदार से मारपीट, हॉकी लहराते हुए गाड़ी में की तोड़फोड़, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल के कोलार इलाके के सिग्नेचर रेसीडेंसी के सामने गुरुवार शाम बदमाशों ने कार सवार ठेकेदार के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बाइक में तोड़फोड़ कर दी। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हॉकी लहराते हुए दिखाई कैद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सिग्नेचर रेसीडेंसी में रहने वाले अरसलान ठेकेदारी करते हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अपनी क्रेटा कार से घर लौट रहे थे। उनके साथ परिवार की महिलाएं भी थीं। कालोनी के पास कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी दौरान गाड़ी निकालने की बात को लेकर उनका लड़कों से विवाद हो गया। इस पर लड़के अरसलान के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।

उन्होंने बिल्डिंग के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। इसी बीच आरोपी उनके पीछे-पीछे दौड़े। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी हॉकी लहराते हुए मौके से भाग निकले। इस दौरान आरोपियों ने एक मोटर सायकिल का मास्क भी फोड़ दिया। यह पूरी घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

Topics

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img