Tuesday, October 27, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में होली की जमकर रहेगी धूम:दो साल बाद कोई पाबंदी नहीं

राजधानी भोपाल में अबकी बार होली की जमकर धूम रहेगी। दो साल के बाद होली पर कोई पाबंदी नहीं है। इसलिए शहर में चल समारोह निकलेंगे और हजारों लोग शामिल होंगे। दूसरी ओर रंग-पिचकारियों की दुकानों पर भी खासी भीड़ है। मोदी-योगी के साथ ही अबकी बार राफेल, प्रियंका और कार्टून की पिचकारियां भी आई है, जिन्हें बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। थोक मार्केट की कई दुकानों से तो रंग-पिचकारियों का स्टॉक तक खत्म तक हो गया है।भोपाल के सिटी एरिया में करीब 125 थोक दुकानें हैं। जहां से भोपाल समेत विदिशा, सीहोर, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, राजगढ़ समेत 150 किमी के दायरे में रंग-पिचकारियों की सप्लाई होती है। इसके अलावा शहर में दो हजार से ज्यादा दुकानें लगती है। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण की वजह से होली का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित रहा था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण न के बराबर है। वहीं, सरकार ने कोई पाबंदी भी नहीं लगाई है। इसलिए राजधानी के रंग-पिचकारी बाजार में ग्राहकों की खासी भीड़ है। अगले दो दिन तक दुकानों पर जमकर ग्राहकी होगी।

Hot this week

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img