Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल में 20 दिन में सबसे कम संक्रमित:1098 नए केस, इससे पहले 15 जनवरी को मिले थे 1175 मरीज; लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

राजधानी भोपाल में कोरोना के नए केस में कमी आ रही है। 24 घंटे में 1098 पॉजिटिव मिले। तीसरी लहर में 15 जनवरी को 1175 मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता गया। 20 दिन में सबसे कम केस मिलने से पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 19% पर आ गया है। हालांकि, मौत के बढ़ते आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं।

भोपाल में लगातार पांचवें दिन 2 संक्रमितों की मौत हुई। यानी 5 दिन में 10 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अभी 229 संक्रमित हॉस्पिटल में भर्ती है। शहर में 9805 एक्टिव केस हैं। एक सप्ताह में करीब 5 हजार एक्टिव मरीज कम हुए हैं।

अधिकांश संक्रमितों को हल्की सर्दी-खांसी
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 24 घंटे के अंदर जो नए मरीज मिले हैं, उनमें अधिकांश को हल्की सर्दी-खांसी है। कुछ को फीवर है। 9576 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। उन्हें जेपी हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल बैरागढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार समेत अन्य हॉस्पिटल से कोविड किट दी गई है। इसमें सर्दी-जुकाम, फीवर की टेबलेट है।

लक्षण हों तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं
CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया, किसी भी मरीज को सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, भूख न लगना, दस्त लगना आदि लक्षण हों तो उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आमतौर पर देखा गया है कि मरीज घर पर ही पारंपरिक उपचार लेते रहते हैं। ठीक होने की उम्मीद में 5 से 7 दिन गुजार देते हैं। इससे फायदा होने की बजाय उनकी बीमारी और बढ़ जाती है। इसलिए ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखा दें।

कोलार, बैरागढ़ और गोविंदपुरा में ही ज्यादा मरीज
भोपाल में अब तक एक लाख 64 हजार 362 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 53 हजार 533 लोग स्वस्थ हुए। कोलार, बैरागढ़ और गोविंदपुरा इलाके में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img