Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

महिला से बैग लूटा, केस दर्ज नहीं, भोपाल पुलिस ने जांच में लिया मामला

 तलैया थाना इलाके में मंगलवार शाम को एक युवक बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रही महिला का बैग झपटकर भाग गया। इस मामले में केस दर्ज करने के बजाए पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सुशीला पत्नी केशव नेमा ( 50 ), श्री बांके बिहारी लाल जी मार्कण्डेय महाराज मंदिर के सामने एकता भवन में रहती है। केशव नेमा निजी काम करते हैं। मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे वह बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रही थीं। उनके पास रखे बैग में मोबाइल व अन्य सामान रखा हुआ था। वह मंदिर के पास पहुंची थी, तभी एक युवक ने आया और उनके हाथ से बैग झपटकर भाग निकला। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश वहां से निकलने में कामयाब हो गया। महिला के बेटे शुभम ने बताया कि वह घटना की शिकायत करने थाने गया था। वहां पुलिस ने मोबाइल फोन गुमने का आवेदन लिया है। साथ ही कहा है कि मोबाइल की तलाश क्राइम ब्रांच की साइबर विंग से कराई जाएगी। बताया जाता है कि इसी स्थान पर 20 दिन पहले भी एक महिला का बैग लूट लिया गया था। यह मामला बहुत चर्चा में रहा था। इधर इस मामले में तलैया थाना प्रभारी राकेश साहू का कहना है कि महिला का बैग रास्ते में कहीं गिर गया है। उसमें मोबाइल फोन भी रखा था। आवेदन लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में लग गई है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img