Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

रायपुर से रांची जा रही तेज रफ्तार बस के पलटने से 40 यात्री घायल

जशपुर नगर। रायपुर से रांची जा रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में,बस में सवार 40 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना तड़के तकरीबन तीन बजे की है। जानकारी के मुताबिक रायपुर से रांची चलने वाली महिंद्रा बस,बुधवार की सुबह कुनकुरी से जशपुर के लिए रवाना हुई रही। बस अभी दुलदुला थाना क्षेत्र के चराईडांड के पास पहुंची थी कि एक तीखे मोड़ में तेज रफ्तार बस, चालक के काबू से बाहर हो गई और अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई। रात के अंधेरे में हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बस पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय रहवासी घर से बाहर निकल आए। उन्होंने बस में फंसे हुई मुसाफिरों को बाहर निकालने के साथ ही घायल यात्रियों की मदद के लिए एम्बुलेंस और पुलिस विभाग को सूचना दी। घायल यात्रियों को कुनकुरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के लिए बता दे कि जिले में वाहनों का रफ्तार लगातार कहर बरसा रहा है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में बीते साल 326 सड़क हादसों में 211 लोगो ने जान गवाई थी और 196 घायल हुए थे।

इसलिए होते हैं हादसे

सड़क हादसे के बढ़ते हुए आंकड़े जिला प्रशासन के लिए बड़ा सिर दर्द साबित हो रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में साल 2020-21 में हुए 246 हादसों के मुकाबले 2021-22 में बढ़ कर 326 हो गई है। जाहिर है,हादसों के इस ग्राफ के बढ़ने से मृतको और घायलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2020 में हादसों में 154 यात्रियों ने जान गवाई थी,वही 2021 में यह संख्या बढ़ कर 211 हो गई है। हादसों के इन लगातार बढ़ते हुए आंकड़ों के लिए नशा और लापरवाही प्रमुख कारण है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img