Friday, July 3, 2026
25.2 C
Bhopal

रैपिड एंटीजन किट से रोजाना जांचे जाने वाले सैंपलों की संख्या 10 हजार से नीचे आई

मध्यप्रदेश में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांचों की संख्या 7000 के आसपास आ गई है। 1 महीने पहले तक हर दिन 25 हजार से ज्यादा सैंपल रैपिड एंटीजन किट से जांचे जा रहे थे। इस जांच में पॉजिटिविटी रेट आरटी पीसीआर की जांच के मुकाबले 5 स 6 गुना तक कम आ रही थी। ऐसे में यह डर था कि कई मरीजों के पॉजिटिव होने के बाद भी जांच रिपोर्ट नेगेटिव हो सकती है। ऐसे में मरीज यह मान कर बैठ जाएगा कि उसे कोरोना नहीं है और दूसरों को संक्रमण फैलाता रहेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 नवंबर को एक समीक्षा बैठक के दौरान कहा था कि सभी मरीजों की जांच आरटी पीसीआर तकनीक से ही की जानी चाहिए। उस दौरान प्रदेश में हर दिन 25000 सैंपल की जांच रैपिड किट से की जा रही थी, जबकि कुल जांचे 60 हजार के आसपास हो रही थी। अब धीरे-धीरे रैपिड किट से जांचों की संख्या कम कर 7 हजार के आसपास तक की गई है। रैपिड किट से पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 2 फीसद से कम है।

भोपाल में कोरोना के 836 मरीज मिले, एक की मौत

भोपाल में रविवार को कोरोना के 4886 सैंपल की जांच में 836 मरीज मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 8172 हो गई है।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img