Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

विदेशी शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 4.30 लाख रुपये ठगे, इंदौर में कंपनी पर छापा

लसूड़िया थाना पुलिस ने एक फर्जी एडवाइडरी के ठिकाने पर छापा मारा है। पुलिस ने संचालक वीरेंद्र तिवारी सहित तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित विदेशी शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।

टीआइ इंद्रमणि पटेल के अनुसार नैबसिंह पुत्र विक्करसिंह निवासी बरनाला पंजाब ने इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। नैबसिंह के अनुसार एक वर्ष पूर्व आरोपित संजीव का कॉल आया और उसने कहा था कि वह शेयर बाजार में निवेश करवाता है। उसने मेटा ट्रेडर्स और इंट्रा के माध्यम से ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। नैबसिंह के अनुसार उसने विभिन्न प्रकार की योजनाएं बताई और कहा कि विदेशी शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा होता है। विदेशी शेयर खरीदने पर नुकसान की गुंजाइश भी नहीं रहती है। उसने बताया कि कंपनी का मेटा ट्रेडर्स-5 अपडेट साफ्टवेयर है। नैबसिंह उसकी बातों में आ गया और निवेश के लिए तैयार हो गया। आरोपित संजीव, वीरेंद्र तिवारी और अंकित द्विवेदी ने फारेन ट्रेडिंग के लिए खाता खोलने के लिए आइडी भी ले ली। उसने कहा कि शेयर खरीदने के लिए एक्सचेंज की मदद लेनी पड़ेगी। पहले डालर खरीदने होंगे और उससे शेयर खरीदने पड़ेंगे। आरोपित ने इस तरह झांसेबाजी कर करीब 4 लाख 30 हजार रुपये नैबसिंह से ऐंठ लिए। मोबाइल बंद होने पर आरोपितों पर शक हुआ तो नैबसिंह ने ईमेल कर शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img