Sunday, July 12, 2026
28.1 C
Bhopal

वैन में आग लगी, जिंदा जला ड्राइवर, जानिए क्या है मामला

बीना में मारुति वैन में अचानक आग लग गई। हादसे में ड्राइवर जिंदा जल गया। शव इस हालत में मिला है कि देर शाम तक उसकी पहचान की जा सकी। मृतक की पहचान छायन काछी निवासी नेपाल लोधी (28) के रूप में हुई है। वैन का रजिस्ट्रेशन खुरई तहसील के ग्राम कन्नाखेड़ी निवासी प्रहलाद सिंह पिता बखत सिंह ठाकुर के नाम पर दर्ज है।

आगासौद थाना पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे देहरी और सेमरखेड़ी के बीच की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन सड़क किनारे खेत की फेंसिंग में फंस गई थी। ड्राइवर की तरफ वाला गेट फेंसिंग में अटकने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया।

वैन में संभवत: गैस किट लगी थी। आग इतनी तेजी से भड़की कि 10-15 मिनट में वैन पूरी तरह जल गई। ड्राइवर की चीख-पुकार सुनकर भी लोग कुछ नहीं कर पाए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगासौद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैन का ड्राइवर साइड का हिस्सा फेंसिंग में फंस गया था।

वैन का ड्राइवर साइड का हिस्सा फेंसिंग में फंस गया था।

वैन में किराना बेचने आता था शख्स जिस वैन नंबर MP04 CB 2153 में आग लगी, वो कन्नाखेड़ी के रहने वाले प्रहलाद ठाकुर ने छायन काछी निवासी मोहन लोधी को बेची थी। इनका भतीजा नेपाल लोधी (28) पिता इंद्रपाल सिंह लोधी वैन लेकर बीना आया था।

बीना से गांव की किराना दुकान के लिए सामान लेकर वापस जा रहा था। रस्ते में आग लग गई। इसमें नेपाल जिंदा जल गया। जिस खेत की फेंसिंग में फंसने के कारण वह वैन से निकल नहीं पाया, वह खेत देहरी गांव के किसान कैलाश पटेल का है।

मृतक नेपाल के भाई और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां दमोह के पास एक गांव में रहती है। नेपाल पिछले तीन महीने से अपने फूफा मोहन लोधी के पास छायन काछी में रहता था। यहां उनकी दुकान का काम संभालता था।

Hot this week

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img