Saturday, June 20, 2026
30.3 C
Bhopal

सरपंच पुत्र की हार्ट अटैक से हुई थी मौत, अंतिम संस्कार किया

ग्राम पंचायत उमरिया की सरपंच उर्मिला पुरोहित के पुत्र भावेश पुरोहित की मौत शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से होना बताया गया है। सांची की एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ रुके भावेश का रविवार को सुबह शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। सांची थाना प्रभारी एमएल भाटी ने बताया कि सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दो चिकत्सकों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। भावेश सरपंच प्रतिनिधि के तौर पर? काम करते थे और काफी सक्रिय थे। पहले कांग्रेस में थे बाद में सिंधिया समर्थकों के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। वे अपने घर से वेलेंटाइन डे मनाने की बात कहकर निकले थे। 13 फरवरी को सुबह उनका शव होटल में मिला था। परिजन शव को उमरिया पंचायत के झिरनिया गांव लेकर पहुंचे और वहां अंतिम संस्कार किया गया।

भावेश के साथ होटल में रुकी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी फेसबुक पर भावेश से दोस्ती हुई थी और वह मिलने आती रहती थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि भावेश की पत्नी को उसकी महिला मित्र ने ही मौत की जानकारी फोन पर दी है। मृतक के भाई ने होटल संचालक और महिला पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के भाई रीतेश पुरोहित ने सांची थाने में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि मेरे भाई भावेश ने 11 फरवरी से 13 फरवरी तक के लिए होटल जैनश्री में कमरा किराए से लिया था। वह घर से 10 लाख रुपये लेकर आया था और महिला और उसके बच्चों के साथ कमरे में रुका था। घटना को लेकर महिला व होटल संचालक पर शक है।

सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से काम बंद किया

रायसेन। वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित नपा के सफाई कर्मियों ने सोमवार को काम बंद करके कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। करीब 80 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। सोमवार को सफाई कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन आज तक नहीं मिलने से सफाई कर्मचारी नगर पालिका में एकत्रित होकर कलेक्टर अरविंद दुबे के पास गुहार लगाने पहुंचे। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जनवरी माह के वेतन का आज तक भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इनमें से कुछ कर्मचारी के घरों में शादी विवाह है पर भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत कर्मचारियों से अधिक काम भी कराया जा रहा है। ऐसी स्थिति में वेतन का भुगतान समय पर नहीं किए जाने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

कांग्रेस ने घर-घर पहुंचकर योजनाएं बताईं

रायसेन। नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर पार्टी की योजनाएं बताईं व भाजपा की नाकामियां गिनाई हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के वार्ड 7 और 8 में मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय मसानी, इछावर कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के तहत घर जाकर पंपलेट बांटे और भाजपा सरकार की नाकामियों को बताया। कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर के दरवाजों दीवारों पर कांग्रेस पार्टी के स्टीकर पंपलेट चस्पा किए। लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जन कल्याणकारी योजनाओंए विकास कार्यों की उपलब्धियों को बिंदुवार गिनाया। शहर के वार्ड नंबर 7 में सभा आयोजित की गई। जिस में उपस्थित लोगों को अतिथियों ने संबोधित किया। सदस्यता अभियान में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जावेद अहमद, पार्षद असलम खान, दुलारे भाई, मजहर कबीर, मुकेश शाक्या, राजू माहेश्वरी, हसीब हिंदुस्तानी, अकील इंडियन आदि शामिल हुए।

Hot this week

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

Topics

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img