Saturday, October 3, 2026
26.5 C
Bhopal

सिर्फ 633 रुपए में मिल रहा है LPG गैस सिलेंडर, जानिए कहां और कैसे कराएं बुकिंग

LPG Cylinder: अगर आप गैस सिलेंडर की बुकिंग करने वाले हैं। या फिर नया कनेक्शन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप सस्ते में एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते है। देश की सरकारी तेल कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प लेकर आई है। जिसमें कस्टमर को सिर्फ 633 रुपए में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। आइए जानते हैं कैसे आप इतना सस्ता सिलेंडर ले सकते हैं।

सस्ते में खरीदे कंपोजिट सिलेंडर

दरअसल इंडेन अपने कस्टमर्स के लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है। इस सिलेंडर को ग्राहक 633.5 रुपए में खरीद सकते हैं। कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा छोटे परिवार के लिए बेहतर ऑप्शन है। बता दें कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं। इसमें 10 किलो गैस मिलती है। इस कारण इन एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम होती है। खास बात यह है कि ये रसोई गैस पारदर्शी होते हैं।

28 शहरों में उपलब्ध ये सिलेंडर

इंडियन ऑयल ने कहा कि कंपोजिट सिलेंडर 28 शहरों में उपलब्ध है। यह जल्द ही सभी शहरों में उपलब्ध होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह रसोई गैस मुंबई में 634 रुपए, कोलकाता में 652, चेन्नई 645 रुपए, लखनऊ में 660 रुपए, भोपाल में 638 रुपए और गोरखपुर में 677 रुपए में उपलब्ध है।

रसोई गैस की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

बता दें पिछले महीने 14.2 किलो वाले रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का सिलेंडर 899.50 रुपए, कोलकाता में 926 रुपए, चेन्नई में 915.5 रुपए और मुंबई में 899 रुपए है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img