Thursday, June 18, 2026
36.3 C
Bhopal

‘गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ मोहल्ले में गिड़गिड़ाते हुए रोया गुंडा सलमान लाला

गोलीकांड के आरोपित सलमान लाला का मूंछों पर ताव देता वीडियो प्रसारित होने पर शुक्रवार दोपहर संयोगितागंज थाना पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। इंटरनेट मीडिया पर हुई किरकिरी की भरपाई की और घर के सामने ही पुलिसवालों ने डंडे लगाए। बदले में पुलिस ने रौब झाड़ने वाले गुंडे का ‘गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है” बोलते हुए वीडियो प्रसारित किया।

छोटी खजरानी निवासी 25 वर्षीय कुख्यात सलमान लाला पर लूट, डकैती, अड़ीबाजी, दुष्कर्म, ड्रग्स तस्करी सहित 31 मामले दर्ज हैं। पिछले शुक्रवार को गुंडे ने इमरान, आदिल आदि के साथ मिलकर एमवाय अस्पताल परिसर में एंबुलेस संचालक सद्दाम को गोली मार दी थी। गुरुवार रात तक सलमान की खजराना और एमआइजी थाने को भी तीन मामलों में तलाश थी और पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गुरुवार रात संयोगितागंज थाना पुलिस ने सलमान की राजवाड़ा स्थित एक दुकान से गिरफ्तारी दर्शाई और दावा किया कि एमजी रोड थाना पुलिस की मदद से उसे कट्टे सहित पकड़ा है।

शुक्रवार को सलमान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह दुकान पर पुलिसवालों का इंतजार कर रहा था। एमजी रोड पुलिस थाने का एएसआइ सत्येंद्रसिंह एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ सलमान को पकड़ ले जा रहा था। इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की खिंचाई होने पर दोपहर को टीआइ योगेशसिंह तोमर खुद छोटी खजरानी पहुंचे और सलमान को जमकर डंडे लगाए।

उस जगह जुलूस निकाला जहां सलमान रौब झाड़ता हुआ निकलता था। सलमान सिपाहियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा और ‘गुंडागर्दी पाप है-पुलिस हमारी बाप है” बोलना शुरू कर दिया। टीआइ के अनुसार सलमान से एक बाइक जब्त करना है। उसे बाइक के बारे में जानकारी लेने के लिए घर लेकर गए थे। फिलहाल सलमान तीन दिन की रिमांड पर है। इसके पहले पुलिस उसके साथी इमरान, रूपेश उर्फ पाई, आदिल, चाचा जावेद और भाई शादाब के साढ़ू मोहम्मद जावेद को जेल भेज चुकी है।

Hot this week

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img