Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

CM शिवराज ने की महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के कार्यों की समीक्षा, दिये ये निर्देश

महाकाल मंदिर परिसर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किया जाएगा आमंत्रित

भोपाल। (राज्य ब्यूरो)। उज्‍जैन में कोटि तीर्थी को इस तरह विकसित करें कि यहां भव्यता और दिव्यता की अनुभूति हो। रुद्रसागर में जल शुद्ध रहे। संपूर्ण क्षेत्र आकर्षक लगे। अक्षरधाम या ऐसे ही अन्य तीर्थ स्थानों की तरह यहां जन आकर्षण बढ़ाया जाए। संपूर्ण क्षेत्र भगवान शिव की महिमा का दर्शन करवाने वाला हो। महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना के काम अगले मीन माह में व्यवस्थित रूप से पूरे कर लिए जाएं।

यह निर्देश मुख्यमंत्री शि‍वराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन में संचालित निर्माण कार्य और सौंदर्यकरण योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए। साथ ही कहा कि लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आनंद कुमार शर्मा की पुस्तक महाकाल के अद्भुत प्रसंग का विमोचन किया गया।

बैठक में उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने महाकाल मंदिर परिसर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान बताया गया कि पहले और दूसरे चरण में 425 करोड रुपये विभिन्न् कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरा होने पर महाकाल महाराज मंदिर परिसर और अन्य स्थानों पर सुविधाओं का विकास होगा। यह कार्य आने वाले सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नगर के सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए जो भी जरूरी काम हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। महाकाल मंदिर के अलावा अन्य स्थानों का इस तरह विकास हो जिससे श्रद्धालु और पर्यटक एक-दो दिन रुकना चाहें। यात्रा के बाद पूर्ण आनंद और संतोष का भाव लेकर जाएं।

उज्जैन का मनाएं जन्म दिवस

मुख्यमंत्री ने उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को निर्देश दिए कि जिस तरह व्यक्ति के जन्म दिवस पर विशेष कार्यक्रम होते हैं, उसी तरह उज्जैन में भी नगर के जन्मोत्सव मनाया जाए। इसके लिए विभिन्न् आयोजन की रूपरेखा बनाएं। इसमें व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो। साथ ही प्रदेश के अन्य नगरों, ग्रामों के जन्म दिवस के आयोजन भी किए जाएं।

यह दिए निर्देश

– प्रतीक्षालय और पार्किंग स्थल सुविधाजनक हो।

– हेरिटेज धर्मशाला का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।

– पैदल पुल एवं अन्य कार्यों को समय पर पूरा करें ।

– लाइट एंड साउंड शो आकर्षक हो ।

– सांदीपनि आश्रम, काल भैरव और अन्य मंदिरों पर आवश्यक सुविधाएं हो।

– रामघाट के सौंदर्यीकरण के काम को पूरा किया जाए।

– महाशिवरात्रि पर दीपों से घरों को जगमगाए। इसमें जन भागीदारी सुनिश्चित करें।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img