जबलपुर स्थित होमगार्ड जिला कमांडेंट कार्यालय पर नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।
इस दौरान डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में हुए नवीन विकास, एवं नागरिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, वर्तमान परिदृश्य में होमगार्ड की भूमिका पर भी बातचीत की।
कार्यक्रम में विधायक श्री अजय विश्नोई जी, श्री इंदु तिवारी जी, श्री अशोक रोहाणी जी व श्री अभिलाष पांडेय जी, श्री नीरज सिंह जी, निगम अध्यक्ष श्री रिंकू वृज जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल जी व श्री अखिलेश जैन जी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।




