Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

भोपाल में बस में चढ़ते समय बुजुर्ग महिला का पैर फिसल गया। इस दौरान बस धीमी गति से चल रही थी। गिरते ही महिला बस के पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार रात का बताया जा रहा है।

मंगलवारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय नफीसा बी चांदबड़ इलाके में कपड़ा मिल के पास रहती थी। बुधवार रात वे किसी काम से भारत टॉकीज इलाके में गई थी। वहां से लौटते समय गुरुवार सुबह वे भारत टॉकीज ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़ी होकर सिटी बस का इंतजार कर रही थीं। थोड़ी देर बाद बस आई तो वे बस में चढ़ने लगी। इस दौरान बस धीमी गति से चल रही थी। चढ़ते समय उनका पैर फिसला और वे बस से गिर गईं।

पिछले पहिए में आने से हुआ हादसा

बस से गिरते ही वे बस के पिछले पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन उन्हें अयोध्या बायपास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां गुरुवार रात उनकी मौत हो गई।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img