Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

जबलपुर में सप्ताह भर में 19 सौ से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को हराया

जिले में अब भी हर घंटे कोरोना के 16 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। परंतु राहत की बात यह है कि सप्ताह भर में 19 सौ से ज्यादा मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। वहीं इस अवधि में 37 सौ से ज्यादा मरीज मिले। इधर, मंगलवार को कोरोना संक्रमित 390 मरीज सामने आए। प्रशासन द्वारा जारी 5 हजार 111 सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना की पाजिटिविटी दर 7.63 फीसद रही। मंगलवार को नए मरीजों की तुलना में 968 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए। जिन्हें आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। राहत की बात यह भी रही कि 24 घंटे के भीतर कोरोना से किसी भी मरीज को गंभीर जोखिम का सामना नहीं करना पड़ा। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 3 हजार 699 रह गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रत्नेश कुरारिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा एक सप्ताह में कम हुआ है। नागरिकों की जागरुकता से महामारी को हराया जा सकता है।

सड़कों पर घूमते मिले 827 लापरवाह: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मास्क लगाए बगैर सड़कों पर घूमने वाले 827 लापरवाहों को पकड़ा गया। जिनसे 82 हजार 700 रुपये समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा कि कोराेना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क व शारीरिक दूरी के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। पुलिस जागरुकता अभियान भी चला रही है। बावजूद इसके रोजाना सैकड़ों की संख्या में लापरवाह लोग पकड़े जा रहे हैं।

बोलते आंकड़े-

दिनांक-सक्रिय मरीज

1 फरवरी-3699

31 जनवरी-4277

30 जनवरी-4798

29 जनवरी-5299

28 जनवरी-5530

27 जनवरी-5666

26 जनवरी-5632

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img