Sunday, April 19, 2026
39.6 C
Bhopal

पहली से तेज व दूसरी से कमजोर कोरोना की तीसरी लहर, जबलपुर में 28 दिन में मिले 11 हजार 487 मरीज

चार दिनों से मरीजों की घटती संख्या से अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। जिससे स्पष्ट होता है कि कोरोना की तीसरी लहर पहली से तेज व दूसरी लहर से कमजोर रही। पहली लहर में कोरोना संक्रमण के पीक में अगस्त-सितंबर 2020 के बीच 5 हजार 791 मरीज मिले थे। दूसरी लहर में कोरोना का पीक मार्च अप्रैल 2021 में आया था। तब एक माह में सर्वाधिक 17 हजार 835 नए मरीज सामने आए थे। तीसरी लहर में जनवरी 2022 में 28 दिन में 11 हजार 487 मरीज मिले। खास बात यह है कि तीसरी लहर में पीक आने से पहले सप्ताह दर सप्ताह नए मरीजों की संख्या में कमी सामने आई।दूसरे सप्ताह पांच गुना से ज्यादा बढ़े मरीज: कोरोना की तीसरी लहर जनवरी माह से प्रारंभ हुई। जिसके पहले सप्ताह में 307 नए मरीज मिले। जिसके बाद दूसरे सप्ताह मरीजों की संख्या में 5-6 गुना वृद्धि हुई और मरीजों का आंकड़ा एक हजार 736 जा पहुंचा। तीसरे सप्ताह में संक्रमण की रफ्तार पहले व दूसरे सप्ताह की तुलना में अपेक्षाकृत कम रही। इस अवधि में मरीजों की संख्या में 2-3 गुना तक वृद्धि हुई। तीसरे सप्ताह संक्रमण की रफ्तार और कमजोर पड़ी। करीब दो गुना वृद्धि के साथ मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 904 तक पहुंचा। माह के चौथे सप्ताह में कोरोना संक्रमण एक गुना रफ्तार भी नहीं पकड़ पाया। और नए मरीजों की संख्या 5 हजार 540 पर जा टिकी।

कोरोना की वैक्सीन ने बचाई जान: चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना की वैक्सीन के कारण तीसरी लहर कमजोर साबित हुई। जिले में 16 जनवरी 2021 से कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को छोड़कर जिले में पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इतना ही नहीं हेल्थे केयर व फ्रंट लाइन वर्कर को लक्ष्य से अधिक वैक्सीन की तीसरी डोज दी जा चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. एसएस दाहिया का कहना है कि यह कहना गलत न होगा कि वैक्सीन ने कोरोना का जोखिम कम कर दिया। वैक्सीन लगने से नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हुई जिससे कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ी।

ऐसे समझें-समयावधि नए मरीज1-7 जनवरी 3078-14 जनवरी 173615-21 जनवरी 390422-28 जनवरी 5540

Hot this week

शादी का झांसा देकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला...

फर्जी इन्वेस्टमेंट के नाम पर युवती से लाखों की ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती...

लिंक पर क्लिक करते ही किसान का मोबाइल हैक, बैंक पहुँचने से पहले ही खाते से उड़े 2 लाख

​ ​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चींचली में एक...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

​भोपाल। राजधानी के इतवारा क्षेत्र में रहने वाले एक...

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान आरक्षक की मौत, परिचित महिला के घर गया था जवान

​भिंड। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भोपाल पुलिस...

Topics

शादी का झांसा देकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला...

फर्जी इन्वेस्टमेंट के नाम पर युवती से लाखों की ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती...

लिंक पर क्लिक करते ही किसान का मोबाइल हैक, बैंक पहुँचने से पहले ही खाते से उड़े 2 लाख

​ ​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चींचली में एक...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

​भोपाल। राजधानी के इतवारा क्षेत्र में रहने वाले एक...

भोपाल: कोलार में खूनी खेल, पुताई ठेकेदार की बेरहमी से हत्या

​भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों...

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी भाईयों पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img