Monday, April 13, 2026
27 C
Bhopal

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुरू किया बूथ चलो अभियान, बनेंगे 4.60 लाख सदस्य

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रारंभ कर दी है। संगठन ने बूथ चलो अभियान शुरू किया है जो अगले एक माह तक प्रदेशभर में चलेगा। इसमें चार लाख 60 हजार युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिला इकाइयों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही एक बूथ-पांच यूथ कार्यक्रम के तहत सभी मतदान केंद्रों पर टीम का गठन भी फरवरी में करने के लिए कहा गया है।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्षों को बूथ चलो अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। तय किया गया है कि फरवरी अंत तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो हजार युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा।

इसमें उन युवाओं पर फोकस किया जाएगा, जो पहली बार मतदाता बने हैं। इनसे संपर्क करके पार्टी की रीति- नीति के बारे में बताया जाएगा। संगठन के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मतदान केंद्र स्तर पर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाना है। नौ हजार केंद्रों पर समिति बन गई है। शेष केंद्रों पर फरवरी अंत तक समितियों का गठन करने के निर्देश जिला और विधानसभा अध्यक्षों को दिए गए हैं। इसके साथ ही अब बूथ चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img