Wednesday, June 24, 2026
27.6 C
Bhopal

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कालर वाली बाघिन की स्मृति को अक्षुण्ण बना दिया : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कालर वाली बाघिन (सुपर टाइग्रेस माम) का जिक्र कर उसकी स्मृति को सदा के लिए अक्षुण्ण बना दिया है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद मीडिया से चर्चा में कही।

उन्होंने कहा कि पेंच टाइगर रिजर्व की यह रानी सदैव प्रदेश-देशवासियों की स्मृति में जिंदा रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री का नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस से बापू की पुण्यतिथि तक गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय उनके चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कोरोना के विरुद्ध पूरी शक्ति से लड़ रहा है। प्रदेश में वैक्सीन की पहली डोज 98 प्रतिशत और दूसरी डोज 97 प्रतिशत से अधिक लोगों को लगाई जा चुकी है। हम शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए संकल्पित हैं। भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।

Hot this week

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

Topics

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img