Wednesday, June 24, 2026
27.6 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होते ही विवाद शुरू

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा होने के 24 घंटे भी नहीं बीते और विवाद शुरू हो गया है। महामंत्री बनाई गईं सोनिया अतुल शुक्ला ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वे 15 साल पहले इस पद पर थीं और फिलहाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उधर, संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना जायसवाल ने सूची को रोक लिया है।

अब दावे-आपत्ति का निराकरण करके दस दिन बाद नियुक्ति पत्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित करके दिए जाएंगे। उधर, भाजपा ने इसे कांग्रेस के भीतर बगावत करार दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा.अर्चना जायसवाल ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व शहर अध्यक्षों की घोषणा की थी। इसमें पहली बार सह सचिव पद निर्मित करके नियुक्ति की गई। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही इंदौर की सोनिया अतुल शुक्ला ने महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

उनकी इंटरनेट मीडिया पर इस्तीफा देने संबंधी पोस्ट को लेकर भाजपा प्रवक्ता डा. हितेष वाजपेयी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’नाथ साहब। मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी बगावत हो गई। वहीं, उमेश शर्मा ने ट्वीट किया कि दिग्विजय सिंह समर्थक सोनिया शुक्ला ने इस्तीफा दिया तो कमल नाथ समर्थक डा. अर्चना जायसवाल ने पूरी कार्यकारिणी ही रोक दी।

उधर, डा. जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय संगठन ने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची का अनुमोदन कर दिया है। हमने अभी किसी को नियुक्ति पत्र नहीं दिए हैं। सूची फिलहाल रोकी है। दस दिन दावे-आपत्ति के लिए रखे हैं। इसमें जिसे भी अपनी बात रखनी है, वो रख सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के साथ चर्चा करके उनका निराकरण किया जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम करके नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

विरोध या विवाद जैसी कोई बात नहीं है। यदि किसी के पास पूर्व से कोई जिम्मेदारी है तो वो अपनी सुविधा या पसंद के आधार पर हमें सूचित करेगा, उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। जहां तक भाजपा के कार्यकारिणी को लेकर विवाद का विषय उठाने की बात है तो उन्हें अपने घर को देखना चाहिए। जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां क्या हो रहा है सबके सामने है।

Hot this week

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

Topics

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

​भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img