Monday, June 22, 2026
30.1 C
Bhopal

बाघ के इलाके में नजर आया भालू का कुनबा

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी के दौरान बाघ को करीब से देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। खास बात यह रही कि बाघ के इलाके में भालू का कुनबा विचरण करता हुआ नजर आया। बाघ के इलाके में भालू का दिखना दुलर्भ माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक बाघ के इलाके में कोई भी वन्यप्राणी नहीं आता है और यदि गलती से आ जाता है तो बाघ उसे नहीं छोड़ता है। बाघ की मौजूदगी के बीच सुस्त भालू का समूह के नजारे को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए आने वाले सैलानियों को बाघ व अन्य वन्यप्राणी नजर आ रहे हैं।

प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है भोजनः सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि बाघों को प्रचुर मात्रा में भोजन उपलब्ध है जिसके कारण बाघ का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीआर के बफर जोन में पर्यटकों को बाघ का जोड़ा नजर आया है। झाड़ियों के बीच में बाघ का जोड़ा एक दूसरे के बेहद करीब बैठा हुआ है।

भालू आ रहे नजर

एसटीआर प्रबंधन के मुताबिक भालू का सुस्त माना जाता है। ठंड कम होते ही भालू अपनी मांद से बाहर आकर विचरण कर रहा है। एसटीआर में भालू अपने परिवार के साथ नजर आ रहा है। भालू की कितनी संख्या एसटीआर में मौजूद रहे फिलहाल इसका आंकलन नहीं हो सका है। जंगल सफारी में आने वाले पर्यटकों का मजा वन्यप्राणियों को देखकर दोगुना हो रहा है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा वन्यप्राणियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण ही वन्यप्राणी स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं।

वर्जन

जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ के साथ ही अन्य वन्यप्राणी नजर आ रहे हैं। वन्यप्राणियों को देखकर पर्यटक काफी उत्साहित हैं। पर्यटकों के लिए कई तरह की गतिविधियों को एसटीआर में शुरू किया जा रहा है।

– एल कृष्णमूर्ति, क्षेत्र संचालक, एसटीआर नर्मदापुरम

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img