Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

होटल में वेटर का काम करने वाले ने की थी सांसद के नाम पर ठगी

 उज्जैन- आलोट सांसद अनिल फिरोजिया के नाम से फर्जीवाड़ा करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितजिस मोबाइल का उपयोग कर रहा था उसकी सिम पत्नी के नाम पर है। वह पत्नी को तीन साल पहले छोड़ चुका है। वहीं खुद को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का पुत्र बताने के साथ ही डिंडवाना राजस्थान का नगर महामंत्री भी बताता था। पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के अहमद नगर में एक होटल में काम करते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सांसद अनिल फिरोजिया के प्रतिनिधि राहुल जाट ने एक शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार 8 मई 2021 को बंधन बैंक के मुख्यालय कोलकाता से उज्जैन ब्रांच में फोन आया था। कोलकाता के अधिकारियों ने पूछा कि क्या सांसद अनिल फिरोजिया ने किसी व्यक्ति को नौकरी पर लगाने के लिए सिफारिश की है? बंधन बैंक के स्थानीय अधिकारियों ने जब सांसद फिरोजिया से चर्चा की तो उन्होंने इस तरह की सिफारिश करने से इंकार कर दिया था।

हरियाणा निवासी व्यक्ति के पास भी कॉल

दूसरा मामला हरियाणा के हिसार से जुड़ा है। वहां के जयप्रकाश नामक व्यक्ति के पास किसी अनजान व्यक्ति ने फोन लगाकर कहा था की वह सांसद फिरोजिया बात कर रहा है। उसकी भतीजी की शादी के लिए रिश्ते की बात करना है। इसके अलावा राम मंदिर के लिए चंदा भी मांगा था। इस पर जयप्रकाश ने सांसद फिरोजिया का नंबर इंटरनेट के माध्यम से तलाशकर कॉल किया था। दोनों मामलों को लेकर माधवनगर पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस ने 10 मई 2021 को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img