Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया समन, 9 मई को पेश होने के आदेश

भोपाल। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भोपाल की अदालत ने समन जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 9 मई को पेश होने के निर्देश दिए हैं। यह मामला 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है, जब राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय चौहान पर टिप्पणी की थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 29 अक्टूबर 2018 को झाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे का नाम पनामा पेपर्स लीक में शामिल है। हालांकि, बाद में उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर दिए गए बयान को गलत बताते हुए खंडन कर दिया, लेकिन कार्तिकेय चौहान के खिलाफ की गई टिप्पणी को वापस नहीं लिया।

इस पर कार्तिकेय चौहान ने इसे झूठा और मानहानिकारक बताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उनका कहना था कि इस बयान से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।

कोर्ट ने क्यों जारी किया समन?

यह मामला अब तक अनरजिस्टर्ड था, लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट तथागत याग्निक ने इसे दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को समन जारी कर 9 मई को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।

अगर राहुल गांधी 9 मई को अदालत में पेश होते हैं, तो उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं, अगर वह पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

राहुल गांधी को अदालत से समन जारी होना लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस पर क्या रुख अपनाती है और राहुल गांधी अदालत में पेश होते हैं या नहीं।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img