Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

यूपी चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री, अखिलेश यादव के बयान पर BJP का पलटवार, पढ़िए बयानबाजी

Akhilesh Yadav on Pakistan: यूपी चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत का असली दुश्मन चीन है। वे पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते। अखिलेश के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्रा ने लखनऊ पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। भाजपा का आरोप है कि अखिलेश यादव ने पहले जिन्ना का महिमामंडन किया और अब पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव को देश से माफी मांगना चाहिए। यहां जानिए पूरा मामला और पढ़िए बयानबाजी

पाकिस्तान पर अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यु में कहा, ‘हमारा असली दुश्मन चीन है। पाकिस्तान हमारा राजनीतिक दुश्मन है। लेकिन बीजेपी सिर्फ वोट की राजनीति के चलते पाकिस्तान पर निशाना साधती है। लोकसभा में सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही यह सवाल उठाया था कि पीओके की 24 विधानसभा सीटों पर हमारे सदस्य कब होंगे? तत्कालीन गृह मंत्री ने कहा कि हम अक्साई चिन तक पहुंचेंगे। अब हम सुन रहे हैं कि गलवान में क्या हो रहा है। वे हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, हमारे कारोबार पर कब्जा कर रहे हैं। भारत सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए और विपक्षी दलों से सलाह लेनी चाहिए कि स्थिति से कैसे निपटा जाए। निवेश के मोर्चे पर हम चीन के साथ व्यापार करने को मजबूर हैं। यह एक मुश्किल स्थिति है जहां हमें अपने सबसे बड़े दुश्मन के साथ व्यापार करना पड़ रहा है। हमें अपने उद्योगों को मजबूत करने की जरूरत है। बिजनेस के साथ साथ फौज भी चलती है (बिजनेस और आर्मी साथ-साथ चलते हैं)।’

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img