Sunday, November 1, 2026
20.7 C
Bhopal

सुल्तानिया अस्पताल में गुंडे का उपद्रव:रंगदारी नहीं देने पर पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस-कारों में की तोड़फोड़

भोपाल के सुल्तानिया जनाना अस्पताल परिसर में बुधवार देर रात गुंडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर हंगामा मचाया। गुंडे ने अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस-कारों में तोड़फोड़ कर दी। वह आधा घंटे तक अस्पताल में हंगामा करता रहा। एंबुलेंस के ड्राइवरों से साथ मारपीट भी कर दी। हैरानी की बात यह कि तलैया थाने से महज 50 कदम दूर अस्पताल में हो रही तोड़फोड़, गुंडागर्दी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। गुंडा बेखौफ होकर तोड़फोड़ करता रहा। बताया गया कि गुंडा एंबुलेंस ड्राइवरों से रंगदारी मांगने पहुंचा था। जब ड्राइवरों ने रंगदारी देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।बुधवार रात इस्लामपुरा का रहने वाला बदमाश अकील उर्फ छोटा कुरैशी अपने तीन साथियों के साथ सुल्तानिया जनाना अस्पताल पहुंचा। वह पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस, ऑन कॉल कंस्ल्टेंट की खड़ी गाड़ियों के ड्राइवरों से 500-500 रुपए रंगदारी मांगने लगा। ड्राइवरों ने यह कहकर मना कर दिया कि वह 8 हजार रुपए महीने की नौकरी करते हैं, कैसे 500-500 रुपए दे सकते हैं। इस पर अकील उनके साथ मारपीट कर दी। जान बचाकर सभी ड्राइवर मौके से भाग निकले।इसी बीच सुपरवाइजर मोहम्मद अहसान ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस पहुंचती इससे पहले कुरैशी अपने साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस उसे तलाश पाती इससे पहले रात करीब डेढ़ बजे वह दोबारा अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगा। उसने 1 एंबुलेंस, ट्रेवल्स की तीन गाड़ियों, अधीक्षक की कार में तोड़फोड़ कर दी। तलैया पुलिस ने सुपर ट्रेवल्स के ड्राइवर नफीस बेग की शिकायत पर गुंडे अकील उर्फ छोड़ा कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नफीस के साथ आरोपी ने अस्पताल के गेट पर मारपीट की है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।जहांगीराबाद में एंबुलेंस रोककर की मारपीटसुल्तानिया अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद कुरैशी ने जहांगीराबाद इलाके में शाहवेज नाम के एंबुलेंस चालक को रोक लिया। उससे भी पैसों की मांग की। शाहवेज ने पैसा देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी उसके साथ भी मारपीट कर फरार हो गया। बताया गया कि कुरैशी इससे पहले भी कई बार सुल्तानिया अस्पताल में वाहनों में तोड़फोड़ कर चुका है।

Hot this week

जबलपुर: निबंध प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया सम्मानित

​जबलपुर: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एम.एल.बी. ग्राउंड...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img