Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

किन्नर से विवाद में परिवार के 11 लोग घायल

खंडवा में एक मकान में निवास कर रहे दो भाईयों में किरायेदार किन्नर को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है। विवाद के दौरान किन्नर ने न्यूड होकर खूब हंगामा किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना घासपुरा क्षेत्र के झमराल मोहल्ला की हैं। यहां एक मकान में नावेद पिता लियाकत और वसीम का पुश्तैनी हिस्सा है। नावेद ने अपने हिस्से वाले मकान में एक कमरा किन्नर अनाया गुरू सितारा को किराये दे रखा है।

कपड़े धोकर रस्सी पर सुखा रही थी सोमवार की रात 11 बजे किन्नर अनाया कपड़े धोकर रस्सी पर सुखाने लगी। वह पानी को झटकने लगी तो नीचे के हिस्से में रहने वाले नावेद के परिवार वालों काे छींटे उड़ने लगे। उन्होंने आकर किन्नर को टोक दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

न्यूड होकर हंगामा करने लगी किन्नर

कहासुनी के दौरान किन्नर अनाया ने कपड़े उतार दिए, वह न्यूड होकर हंगामा करने लगी। इस कृत्य को देखकर महिलाएं और आक्रोशित हो गईं। वो चिल्लाने लगीं तो परिवार के पुरूष भी इकट्‌ठे हो गए। कहासुनी के बीच महिला और पुरूषों में मारपीट हो गई। इस दौरान लोहे की रॉड, लाठियां तक निकाल ली गईं।

मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किन्नर अनाया की शिकायत पर 1.नावेद पिता लियाकत, 2. खालिद पिता हिकमत, 3. इकबाल पिता हिकमत, 4. मुनमुन पिता लियाकत, 5. सपीर पिता इकबाल, 6. जायदा पति खालिद के खिलाफ एफआईआर की गई।

वहीं जायदा बी की शिकायत पर 1. अनाया गुरू सितारा, 2. नुसरत पिता रहमतउल्लाह, 3. यासमीन पति रहमतउल्लाह, 4. वकार पिता रहमतउल्लाह, 5. वसीम पिता रहमतउल्लाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img