Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

इंदौर में विधवा बहन के साथ भाई ने की धोखाधड़ी

इंदौर के एरोड्रम में रहने वाली एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। महिला के मुताबिक, मां की संपत्ति के मकान को लेकर भाई ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, पूजा अवस्थी निवासी आईडीए मल्टी की शिकायत पर उसके भाई अमित अवस्थी निवासी चौरसिया नगर एयरपोर्ट रोड और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है।

पूजा अवस्थी ने बताया कि, उनकी मां शंकुतला ने एक रजिस्टर्ड वसीयत बनाई। जिसमें चौरसिया नगर का मकान उसके नाम किया था। इसमें सगे भाई अमित ने फर्जी शपथ पत्र और डॉक्यूमेंट बनवाकर मकान अपने नाम करवा लिया। इस मामले में पूजा ने अधिकारियों से भी शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने उसके भाई और दस्तावेज बनाने वाले व्यक्ति को आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, अमित ने किन लोगों के माध्यम से दस्तावेज बनवाए थे। इसकी जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img