Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

ऊषा कंपनी का टैग लगाकर बेच रहे थे सिलाई मशीन

भिंड के गोल मार्केट पर ऊषा कंपनी के टैग लगाकर सिलाई मशीन व प्रेस बेचने वाले दो व्यापारियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन व्यापारियों से भारी मात्रा में सिलाई मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला है। कोतवाली पुलिस इन व्यापारियों के खिलाफ कॉपी एक्ट की धारा में एफआईआर किए जाने की तैयारी में है।

इलेक्ट्रॉनिक के बाजार में ऊषा कंपनी के प्रोडक्ट​ ​भिंड शहर में बेचे जा रहे हैं। इस बात की जानकारी लगने पर कंपनी के अधिकारी भिंड शहर पहुंचे। उन्होंने ​कोतवाली ​टीआई बृजेंद्र सेंगर से मुलाकात की। टीआई ने कंपनी के अधिकारियों की निशान देही पर मंगलवार शाम करीब पौने आठ बजे ​गोल मार्केट पर परिणय होटल के सामने विनोद गुप्ता और नाथूराम गुप्ता को पकड़ लिया।

14 सिलाई मशीनें व 8 प्रेस को जब्त दोनों से ऊषा कंपनी के टैग लगाकर बेचे जाने वाली 14 सिलाई मशीनें व 8 प्रेस को जब्त किया। इसके बाद वे गोदाम व दुकान से माल को जब्त करके पुलिस थाने लेकर पहुंचे। यहां पुलिस ने दोनों व्यापारियों को दबोचते हुए नकली प्रोडेक्ट लेकर आने के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने लुधियाना से प्रोडेक्ट लेकर आना बताया है।

कर्मचारियों की शिकायत पर एफआईआर कराई जाएगी इस पर पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीआई बृजेंद्र ​सेंगर ​का कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर एफआईआर कराई जाएगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img