Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

कीटनाशक पीने से 18 वर्षीय युवती की मौत

बैरागढ़ इलाके में युवती की कीटनाशक दवा पीने के कारण मौत हो गई। उसने गलती से दवा पी ली या फिर आत्महत्या की है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां पर कुछ देर के इलाज के बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बैरागढ़ पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय नंदिनी मांझी नगर में रहती थी। आठवीं कक्षा पास करने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता का निधन हो चुका है घर में वह मां और भाई व भाभी के साथ रहती थी। बीती शाम अचानक ही वह उल्टियां करने लगी तो भाई उसे तुरंत ही पास के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां से उसे चिरायु अस्पताल में भेज दिया गया। चिरायु अस्पताल में कुछ देर के इलाज के बाद ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने खुदकुशी की है अथवा गलती से कीटनाशक दवा पी ली, इस बात का खुलासा परिजनों के बयान होने के बाद ही हो सकेगा।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img