Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

25 साल पुराने जर्जर भवनों की मांगी रिपोर्ट

प्रदेश में पच्चीस साल पुराने जर्जर पंचायत भवनों की रिपोर्ट पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने विभाग के अफसरों से मांगी है। उन्होंने कहा है कि जहां भवन जर्जर हैं वहां नए भवन की कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिए हैं कि प्रदेश की पंचायत एवं सामुदायिक भवन विहीन पंचायतों में पंचायत एवं सामुदायिक भवन बनाने कार्य तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि खेत सड़क योजना के लिए सभी पंचायतों से प्लान प्राप्त किया जाए।

मंत्री पटेल ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान विभाग के कामकाज की जानकारी ली। पटेल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हुए कामों को लेकर कहा कि जो गांव स्वच्छ नहीं हैं, ऐसे शेष ग्रामों को ओडीएफ प्लस बनाने का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने नर्मदा नदी किनारे के 776 तथा पर्यटन महत्व के 117 ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित करने की प्रशंसा की। मंत्री पटेल ने कहा कि गांवों में पौधरोपण के लिए ऐसे स्थलों को चिह्नित करें जो जल स्रोतों के किनारे स्थित हैं। पौधरोपण के बाद पौधों के संरक्षण और समय- समय पर मूल्यांकन की कार्ययोजना बनाई जाए।

मनरेगा में मजदूरी को प्रोत्साहित करने कहा

मंत्री पटेल ने निर्देशित किया कि वनाधिकार पट्टे पाने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को मनरेगा में अतिरिक्त 50 दिवस की मजदूरी का काम दिए जाने की प्रक्रिया जिलों में तेज कराएं। इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। मनरेगा में अच्छा कार्य करने वाले विकासखंडों को प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ग्रामों में 2 अक्टूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सभी पंचायतों में अनिवार्य रूप से कराया जाए।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img