Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

18 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले एक 18 वर्षीय छात्र की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द और घबराहट के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, अर्जुन (18) पुत्र जवाहर पटेल निवासी बंजारा धर्मशाला के पास को शनिवार देर रात परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसे पहले पास के निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से हालत गंभीर बताकर एमवाय रेफर किया गया। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अर्जुन के मौसा पप्पू पटेल ने बताया कि रात करीब 3 बजे अर्जुन को घबराहट होने लगी और सीने में तेज दर्द हुआ। सभी लोग सोए हुए थे, जब अर्जुन की हालत बिगड़ी तो उसे तुरंत अस्पताल ले गए।

परिजन ने बताया कि शनिवार को अष्टमी के चलते घर में पूजन हुआ था। परिवार के सदस्य व्रत पर थे। अर्जुन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता जवाहर पटेल सब्जी का व्यवसाय करते हैं। मूल रूप से परिवार पन्ना जिले का रहने वाला है। अर्जुन इन दिनों इंदौर में रहकर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था।

Hot this week

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img